Type Here to Get Search Results !
🔴 LIVE | 📰 देश दुनिया की लेटेस्ट खबरें पढ़ें ROZANABHARATNEWS.COM पर 🇮🇳

दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसे हथियार बंद... डॉक्टर पर चलाई दनादन गोलियां

Abhay sharma 0

 मोगा (रोज़ाना भारत न्यूज़): मोगा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना मोगा के कस्बा कोट ईसेखां में हुई है। दिन के उजाले में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर में कोट ईसेखां मुख्य चौहरे पर स्थिति एक डॉक्टर को उसके नर्सिंग होम के क्लिनिक के अंदर घुसकर दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। आसपास गोलियों की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया।




जानकारी के अनुसार डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज कोट ईसेखां मेन चौक पर हरबंस नर्सिंग होम चलाते हैं। शुक्रवार को दो अज्ञात युवक एक बाइक पर आए और क्लीनिक में घुस गए। बदमाशों ने डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि अनिलजीत कम्बोज को तीन से चार गोलियां लगी हैं। 


डॉक्टर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई हे। यह भी जानकारी मिली है कि डॉक्टर को पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर धमकियां मिल चुकी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Rozana bharat News is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Shivam Web Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable